पुरानी रंजिश में युवक सरेआम मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के पीछे पुरानी अदावत की बात कही जा रही है। जख्मी स्वर्गीय मनोज साव का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है जो हरनौत थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला है। घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि वह अपनी पुरानी इस जमीन को देखने के लिए एतवारी बाजार आया हुआ था।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान मोहम्मद आसिफ ने युवक के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे गोली युवक के हाथ में लगी। वही जख्मी हालत में विक्की कुमार खुद वहां से भागकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल इलाज को लेकर पहुंच गया। बताया जाता है कि विक्की कुमार और मोहम्मद आसिफ के बीच पिछले कई सालों से पुरानी जमीन का विवाद चला आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर फिलहाल पुलिस सोहसराय थाना और बिहार थाना क्षेत्र के सीमा विवाद में ही उलझी हुई है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article