समस्तीपुर: सीटीई के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह निलंबित, डॉ. अंजलि कुमारी को मिला प्रभार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर :शिक्षा विभाग के सचिव सह राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशक ने अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सीटीई) में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। कार्य हित में व्याख्याता डा. अंजलि कुमारी को कार्य के अतिरिक्त वित्तीय अधिकार सहित प्रभारी प्राचार्य का दायित्व दिया गया है। विदित हो कि महाविद्यालय में प्राचार्य पर काॅलेज कर्मी से मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

- Sponsored Ads-

राज्य स्तरीय निर्देश के आलोक में दो सदस्यीय टीम ने 18 जनवरी को निरीक्षण किया था। इसके उपरांत संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुभाष कुमार ने स्पष्टीकरण किया था। जांच में उप निदेशक सुभाष कुमार गुप्ता एवं सहायक निदेशक सूरज कुमार झा शामिल थे। टीम ने रिपोर्ट दिया था कि प्रभारी प्राचार्य घटना के बाद से लगातार अनुपस्थित हैं। मोबाइल पर कॉल करने पर स्विच ऑफ मिला। इसको लेकर घटना के संबंध में पक्ष नहीं लिया जा सका। वही महाविद्यालय के प्रभारी प्रचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि हमारे ऊपर जो भी आरोप लगाया गया है वो बिल्कुल ही बेबुनियाद और झूठा आरोप है।उन्होंने कहा कि मेरे चेंबर और आवास में नया ताला लगा कर एक प्रिंसिपल को उसके परिवार सहित बेघर कर दिया गया है।

समस्तीपुर: सीटीई के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह निलंबित, डॉ. अंजलि कुमारी को मिला प्रभार 2मेरे पुत्र की पढ़ाई बाधित है अपने विद्यालय न जाकर वो जैसे तैसे यहाँ वहाँ भटक कर अपना जीवन जीने को मजबूर है।जब मैं महाविद्यालय जाता हूँ तो वहाँ के मेरे चंद विरोधी कर्मी, सुरक्षा कर्मी द्वारा गाली देकर मुझे भगाया जाता है।पुलिस को कॉल किया जाता हैं कि प्रिंसिपल आकर कर्मी को गाली दे रहा है। मुझे बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने दिया जाता है। मेरे चैम्बर को इसलिये बंद कर दिया गया है ताकि मैं बीते 18 जनवरी को हुई घटना की वास्तविकता जो CCTV में क़ैद है उसकी मदद से चंद गंदे लोगों की मानसिकता की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर ना कर दूं।वही उन्होंने पुलिस और माननीय न्यायालय से अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Share This Article