डीएनबी भारत डेस्क
श्रावणी मेला 2026 के सफल,सुचारू व सुरक्षित आयोजन को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर की अध्य्क्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी।जिसमें बीडीओ ने बताया कि इसको लेकर प्रखंड प्रशासन के द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार से कांवरियों का जत्था हरिगिरिधाम गढ़पुरा के लिए वीरपुर के रास्ते प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान चिन्हित किए गए अलग-अलग स्थानों पर कैम्प लगाएं जाएंगे।जहां पुलिस सहायता केंद्र,स्वास्थ्य कीट,पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।उक्त कैम्प में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।इसके अलावा सड़को पर प्रकाश,महिला- पुरूष शौचालय व आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं।विभिन्न चिन्हित स्थलों पर श्रावणी मेले को लेकर शिवभक्तों को आने जाने के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा फ्लैक्स बोर्ड भी लगाएं गए हैं।
सीओ भाई बीरेंद्र ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान जिन-जिन कर्मियों को ड्यूटी लगाई गई है,उन्हें छुट्टी नहीं मिलेगी।रविवार को समय से अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पहुंच कर सुबह तक मौजूद रहेंगे।बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विजय मालाकर,एसबीएम शबनम कुमारी,प्रमुख प्रतिनिधि अमृतेश कुमार,उप प्रमुख सुबोध पासवान,स्वच्छता पर्यवेक्षक सत्यम कुमार आदि मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट