समस्तीपुर: गैस किल्लत पर प्रशासन का एक्शन, एसडीओ बोले- “पैनिक न हों, 3-4 दिनों में घर पहुँचेगा सिलेंडर “

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में रसोई गैस के छोटे बड़े 20 वितरक हैं। जहां रोजाना औसतन 20,417 नए लोग सिलेंडर के लिए बुकिंग करा रहे हैं। लेकिन इन वितरकों को 16200 सिलेंडर ही उपलब्ध हो रहा है। जिस कारण जिले में करीब 45000 उपभोक्ता सिलेंडर के इंतजार में हैं। उन्हें सिलेंडर मिलने में 3 से 4 दिनों का समय लग रहा है। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने गैस वितरक एजेंसी के व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।

- Sponsored Ads-

इसके बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बैकलॉग को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करने के तीन से चार दिनों के अंदर उन्हें घर पर सिलेंडर उपलब्ध होगा। सभी वितरक एजेंसी को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह अपने गोदाम से किसी भी कीमत पर गैस सिलेंडर का वितरण नहीं करें । सभी प्रकार के गैस सिलेंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के रूप में होगी।उन्होंने कहा कि ईरान इजरायल युद्ध के कारण ग्लोबल परेशानी हुई है। जिसमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

समस्तीपुर: गैस किल्लत पर प्रशासन का एक्शन, एसडीओ बोले- "पैनिक न हों, 3-4 दिनों में घर पहुँचेगा सिलेंडर " 2कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद है और वह उपलब्ध नहीं हो रहा है कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर जैसे हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, हॉस्टल स्कूल आदि जगहों पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति बनी रहे इसको लेकर भी प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक उपरांत यह बात भी सामने आई है कि ऐसे उपभोक्ता ज्यादा परेशान हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने गैस कार्ड और उपभोक्ता नंबर का केवाईसी नहीं कराया था। ऐसे लोग तुरंत केवाईसी करा ले केवाईसी होने के बाद तुरंत गैस सिलेंडर की बुकिंग होगी।

समस्तीपुर: गैस किल्लत पर प्रशासन का एक्शन, एसडीओ बोले- "पैनिक न हों, 3-4 दिनों में घर पहुँचेगा सिलेंडर " 3दो से तीन दिनों में होम डिलीवरी भी मिल जाएगी  एसडीओ ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में गैस सिलेंडर का वितरण सही तरीके से हो जिसके लिए निगरानी कमेटी भी बना दी गई है, जो वितरण पर नजर रख रही है। इसके साथ ही विभिन्न होटलों में भी अभियान चलाया जा रहा है कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का तो उपयोग नहीं हो रहा। अब तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article