खगड़िया के अलौली में फुलतोड़ा पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है.मृतक की हुई पहचानमृतक की पहचान जंगली पटेल (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पवन पटेल के पुत्र थे और ज्वालापुर वार्ड संख्या-23, पोस्ट मेघना, थाना अलौली के निवासी बताए गए हैं.

खगड़िया के अलौली में फुलतोड़ा पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 2स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगली पटेल ज्वालापुर बस स्टैंड पर किरानी के रूप में कार्य करते थे.घटना की सूचना मिलने के बाद अलौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है  फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Share This Article