खगड़िया में दो की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने एक युवक को मारी गोली

DNB Bharat

खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी जीरोमाइल के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी जीरोमाइल के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को गोलीमार कर घायल कर दिया और घायल युवक का मोटरसइकिल लेकर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

गोलीबारी की घटना में घायल युवक की पहचान खगड़िया जिला के मोरकाही थाना बछौता निवासी संजय साह का पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय पुलिस एवं लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते बेलदौर थानाध्यक्ष, गश्ती दल एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसी फुटैज के माध्यम से अपराधी की पहचान में जुटी है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article