सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं उत्तरदायी AI उपयोग के प्रति किया गया जागरूक

DNB Bharat Desk

तेघड़ा (बेगूसराय): तेजी से बढ़ते साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ऑनलाइन ठगी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए साइबर वाणी फाउंडेशन द्वारा “साइबर एवेयरनेश , डिजिटल सेफ्टी  एंड उत्तरदायी AI (एआई)” विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान साइबर वाणी फाउंडेशन के संस्थापक, रघुनंदनपुर (बेगूसराय) निवासी श्री विजय कुमार चौधरी के सुपुत्र श्री शशांक शेखर ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, साइबर ठगी से बचाव, फेक लिंक एवं एपीके फ़ाइलों से सावधानी, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा, डिजिटल फुटप्रिंट, AI एवं डीपफेक के बढ़ते खतरे तथा इंटरनेट के सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग के बारे में वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “साइबर अपराध तकनीक से नहीं, बल्कि जागरूकता की कमी का लाभ उठाकर किए जाते हैं।

सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं उत्तरदायी AI उपयोग के प्रति किया गया जागरूक 2” इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को डिजिटल दुनिया में सतर्क, जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा समय रहते शिकायत दर्ज कराएं।

विद्यालय के निदेशक श्री सुनील कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को केवल तकनीक का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि उसका सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करना भी सीखना आवश्यक है।

सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं उत्तरदायी AI उपयोग के प्रति किया गया जागरूक 3विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तनु सौरव ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर वाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक एवं संवादात्मक सत्र विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति सदैव सतर्क रहने का संदेश दिया।

सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं उत्तरदायी AI उपयोग के प्रति किया गया जागरूक 4“जिस घर तक इंटरनेट पहुँच चुका है, उस हर घर तक साइबर सुरक्षा और AI की सही जानकारी भी पहुँचे।” इसी संकल्प के साथ साइबर वाणी फाउंडेशन बिहार में साइबर जागरूकता का अभियान निरंतर आगे बढ़ा रहा है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीत कुमार, भीम कुमार, आशु दुबे, वैद्यनाथ सिंह, पी.के. पवन, गिरिश कुमार, आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही I

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article