कैमूर पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार, कैमूर को दिए 980 करोड़ की सौगात

DNB Bharat Desk

कैमूर पहुँचे बिहार सीएम नीतीश कुमार 178 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घटान 980 करोड़ के सौगात दिया कैमूर को,आज बिहार सीएम ने सबसे पहले चैनपुर पहुँचे जहाँ मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया फिर भभुआ पहुँचे भभुआ पटेल कॉलेज कैंपस में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर भभुआ जगजीवन स्टेडियम पहुँचे जहाँ सभा का सम्बोधित किया

- Sponsored Ads-

कैमूर पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार, कैमूर को दिए 980 करोड़ की सौगात 2एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से विपक्ष पर कसा तंज बोले 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था कुछ करना भी लोग नहीं चाहते थे,बिहार और केंद्र के चल रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दिया,महिला के नौकरी में आरक्षण 50 फीसदी किया गया अब देख लीजिए कितनी महिला नौकरी में है,वृद्धा पेंशन योजना में 400 से बढ़ा कर 1100 रुपया किया गया,बिहार में घरेलू बिजली बिल मुफ्त किया गया अब सभी के घरों में लगेगा सोलर सिस्टम,पहले के तुलना में आज बिहार का बजट बढ़ा है 3 लाख 16 हजार करोड़ हो गया,बिहार में तेजी से विकास हुआ जिसमें केंद्र सरकार की काफी भूमिका रही

कैमूर पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार, कैमूर को दिए 980 करोड़ की सौगात 32025 के फरवरी माह में बिहार में मखाना,एयरपोर्ट, खाद्य प्रोसेसिंग का निर्माण हुआ,बिहार में पहली बार केंद्र सरकार की मदद से खेलो इंडिया युवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ,बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज ,अनुमंडल में आईटीआई कॉलेज,का निर्माण किया गया,भभुआ मोहनियां चौसा पथ का चौड़ीकरण, आरा मोहनियां का चौड़ीकरण, किया गया,मुंडेश्वरी मंदिर के विकास का कार्य हुआ।मंदिर के दर्शन करने जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है, दुर्गावती जलाशय परियोजना से पाइप के माध्यम से शुद्ध पेय जल का कार्य,दुर्गवाती जलाशय से रोहतास और कैमूर में सिचाई की व्यवस्था किया गया,सहित कई योजनाओं पर चर्चा किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article