सिमरिया घाट बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है – विजय सिन्हा

DNB Bharat Desk

सिमरिया घाट बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां गंगा स्नान, धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न पर्व-त्योहारों के अवसर पर पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल का समुचित विकास एवं सौंदर्यीकरण आवश्यक है।

- Sponsored Ads-

 उक्त बातें गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले सिमरिया गंगा घाट पहुंचकर विधि-विधान से गंगा स्नान कर पूज्य चिदात्मन महाराज के आश्रम में पहुंचकर पूजा-अर्चना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा। 

सिमरिया घाट बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है - विजय सिन्हा 2उन्होंने कहा कि सिमरिया घाट के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की सुविधा, पेयजल, शौचालय, पार्किंग तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी ने कहा कि बिहार सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

सिमरिया घाट का विकास न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सिमरिया घाट को एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।चिदात्मन महाराज से मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री ने आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और समाज में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में संतों की भूमिका की सराहना की। 

सिमरिया घाट बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है - विजय सिन्हा 3उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा के संवाहक हैं और उनका मार्गदर्शन समाज को सही दिशा प्रदान करता है।गंगा स्नान के बाद कृषि मंत्री ने सिमरिया घाट का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिमरिया घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 

लोगों ने गंगा स्नान कर अपने गुरुओं का सम्मान किया तथा पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा सिमरिया घाट भक्तिमय बना रहा। 

सिमरिया घाट बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है - विजय सिन्हा 4कृषि मंत्री के आगमन के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय, भाजपा जिलाध्यक्ष  राजीव कुमार वर्मा  जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ,जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, यशस्वी आनन्द, अमित कुमार , राजकिशोर सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article