फर्जी प्रमाण पत्र मामले में नियोजित शिक्षिका गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 
खोदावंदपुर पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र मामले में नियोजित शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 में खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पंचायत में पंचायत शिक्षिका के पद पर नियोजित पंचायत शिक्षिका मनी कुमारी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र निगरानी जांच में फर्जी पाया गया है।

इस मामले को लेकर निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तारी का वारंट निकला गया था। उक्त शिक्षिका वर्तमान में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के उत्कृमित मध्यविद्यालय सिरसी उर्दू में कार्यरत थी। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि मनी कुमारी रविवार को विद्यालय में मौजूद है। तभी पुलिस बल के साथ उक्त विद्यालय में महिला आरक्षी बल के साथ एएसएई बलवंत कुमार ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तथा आगे की करवाई की जा रही है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सुदिन राम ने दिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article