बिहार सरकार के संयुक्त सचिव ने बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा,जातीय जनगणना की स्थिति का लिया जायजा

DNB Bharat Desk

संयुक्त सचिव ने जातीय जनगणना कार्य में लगे प्रगणक,पर्यवेक्षक की उपस्थिति,पंजी संधारण व विभिन्न मकानों पर किया गया नम्बरिंग आदि का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सरकारी आदेशानुसार चल रहे जातीय जनगणना कार्य का बिहार सरकार के संयुक्त सचिव किशोर कुमार समेत पदाधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार के संयुक्त सचिव किशोर कुमार ने गोविंदपुर 3 पंचायत के मुरलीटोल गांव वार्ड संख्या 4 व रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित वार्ड संख्या 9 में पहुंचकर जातीय जनगणना कार्य का जायजा लिया । बिहार सरकार के संयुक्त सचिव ने बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा,जातीय जनगणना की स्थिति का लिया जायजा 2इस दौरान संयुक्त सचिव ने जातीय जनगणना कार्य में लगे प्रगणक, पर्यवेक्षक की उपस्थिति,पंजी संधारण व विभिन्न मकानों पर किया गया नम्बरिंग आदि का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया । पदाधिकारियों द्वारा सभी जगह पर प्रगणक पर्यवेक्षक के द्वारा किए गए संतोषप्रद कार्य व उपस्थिति को देखते हुए संयुक्त सचिव ने सभी प्रगणक प्रवेक्षकों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर अनुमंडलाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, डीसीएलआर तेघड़ा चंदन कुमार, बीडीओ बछवाड़ा कुमारी पूजा, सीओ बछवाड़ा दीपक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article