घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है।मृतक व्यक्ति की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला के रहने वाले बालेश्वर राय के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बालेश्वर राय घर के पास बैठा हुआ था। तभी तेज रफ़्तार चार चक्का वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर पोस्टेड थी। और उसी का ड्राइवर गाड़ी लेकर जा रहा था।
तभी गाड़ी चालक उसे कुचल दिया जिससे उनकी मौत हुई है। फिलहाल तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क