बेगूसराय बालिका गृह मामला: खिड़की तोड़कर फरार हुई पांच में से तीन नाबालिग लड़कियां बरामद, दो की तलाश जारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के बालिका गृह से पांच लड़कियां खिड़की तोड़कर फरार हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि दो लड़कियों की अभी भी पुलिस तलाश कर रही है। आपको बताते चले कि रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया पोखर स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिग बच्चियों के खिड़की तोड़कर फरार हो गई थी। जैसे ही पांच लड़कियां खिड़की तोड़कर फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-

इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खुद बालिका गृह पहुंचे, जहां उन्होंने वार्डन और कर्मचारियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और लगातार पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर बरामड़की के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के तहत तीन लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि दो लड़की की तलाश अभी भी पुलिस कर रही है।

बेगूसराय बालिका गृह मामला: खिड़की तोड़कर फरार हुई पांच में से तीन नाबालिग लड़कियां बरामद, दो की तलाश जारी 2बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रतनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बालिका गृह में रह रही पांच नाबालिग बच्चियां अचानक खिड़की तोड़कर फरार हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि बच्चियों ने बालिका गृह की खिड़की का ग्रिल तोड़कर बाहर निकाल गई। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू की जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है।इधर, पुलिस ने बच्चियों की सकुशल बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सदर-01 डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। जिसमें तीन लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया।

बेगूसराय बालिका गृह मामला: खिड़की तोड़कर फरार हुई पांच में से तीन नाबालिग लड़कियां बरामद, दो की तलाश जारी 3सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, तकनीकी और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिले के सभी थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के जिलों को अलर्ट जारी कर दिया था। जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति के साथ समन्वय बनाकर लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा था। फिलहाल इस घटना के संबंध में सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने कहा है कि बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी उनकी पहली प्राथमिकता है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जिसमें तीन लड़कियों को बरामद की कर ली गई है। उम्मीद है कि दोनों लड़कियों को भी जल्द ही सकुशल बरामद कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share This Article