समस्तीपुर: फर्जी ‘इंस्पेक्टर’ ने डॉक्टर को लगाया चूना, हाथ की सफाई से उड़ा ली सोने की चेन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले में अब लुटेरे पुलिस की वर्दी और रौब का सहारा लेकर लोगों को ठगने लगे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा का है जहां एक चर्चित डॉक्टर को फर्जी पुलिस बनकर ठगों ने लाखों की चपत लगा दी। घटना अहले सुबह की है। दुधपुरा के एक डॉक्टर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे।

 इसी दौरान एक होटल के पास एक युवक ने उन्हें रोकते हुए कहा की आपको मुफस्सिल इंस्पेक्टर साहब बुला रहे हैं। डॉक्टर जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचे वहां मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को मुफस्सिल इंस्पेक्टर बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। उसने कहा कि इलाके में इन दिनों चेन स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं ऐसे में गले में सोने की चेन पहनकर घूमना खतरनाक है।

 समस्तीपुर: फर्जी 'इंस्पेक्टर' ने डॉक्टर को लगाया चूना, हाथ की सफाई से उड़ा ली सोने की चेन 2फर्जी इंस्पेक्टर ने भरोसा दिलाते हुए डॉक्टर से कहा की चेन उतारकर जेब में रख लीजिए, सुरक्षित रहेगा। डॉक्टर ने जैसे ही चेन उतारी ठग ने बड़ी चालाकी से उसे डॉक्टर के ही रूमाल में लपेटा और जेब में रखने की सलाह दी। इसके बाद दोनों ने आपस में बड़े अपनत्व से ‘टाटा-बाय बाय’ किया और ठग वहां से निकल गया। लेकिन असली झटका तब लगा जब डॉक्टर घर पहुंचे और जेब में चेन ढूंढी तो वहां चेन नहीं थी। 

समस्तीपुर: फर्जी 'इंस्पेक्टर' ने डॉक्टर को लगाया चूना, हाथ की सफाई से उड़ा ली सोने की चेन 3घराए डॉक्टर उक्त कथित इंस्पेक्टर से मिलने सीधे मुफस्सिल थाना पहुंचे। वहां सच्चाई सामने आई कि जिस इंस्पेक्टर से वह मिले थे, वह असली पुलिस नहीं बल्कि शातिर ठग था, जिसने हाथ की सफाई दिखाकर सोने की चेन उड़ा ली। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर से लिखित आवेदन मांगा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article