समस्तीपुर: कोचिंग संस्थान में बड़ी चोरी, नकद समेत हजारों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ,इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: जिले के हरपुर एलोथ स्थित EXPERT SCIENCE COACHING में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कोचिंग संस्थान को निशाना बनाते हुए लगभग 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली।

 घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और संचालक सहित स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने कोचिंग परिसर में घुसकर नकद राशि के साथ-साथ कई आवश्यक शैक्षणिक और फर्नीचर सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों में पंखा, बेंच, डेस्क, टेबल, कुर्सियां तथा अन्य उपयोगी सामग्री शामिल हैं।

समस्तीपुर: कोचिंग संस्थान में बड़ी चोरी, नकद समेत हजारों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ,इलाके में दहशत 2 सुबह जब कोचिंग संचालक संस्थान पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और कई वस्तुएं गायब थीं, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।

समस्तीपुर: कोचिंग संस्थान में बड़ी चोरी, नकद समेत हजारों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ,इलाके में दहशत 3 वहीं कोचिंग संचालक ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article