नालंदा: छात्रों के प्रोटेस्ट को देखते हुए बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र को सुरक्षाकर्मियों ने छावनी में किया तब्दील, बिहार थाना में अब तक 500 अज्ञात छात्रों पर किया गया एफआईआर दर्ज, ड्रोन से हो रही है निगरानी

DNB Bharat Desk

नीट परीक्षा पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नालंदा में छात्रों के उग्र  प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को बिहारशरीफ शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर वीआईपी इलाकों तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

- Sponsored Ads-

वहीं, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आवास समेत संवेदनशील वीआईपी इलाकों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सदर एसडीपीओ अमरनाथ ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए बिहारशरीफ के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। खासकर वीआईपी इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दरअसल, एक दिन पहले जहानाबाद में उग्र प्रदर्शन के दौरान डीएम आवास पर रोड़ेबाजी की घटना सामने आई थी।

नालंदा: छात्रों के प्रोटेस्ट को देखते हुए बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र को सुरक्षाकर्मियों ने छावनी में किया तब्दील, बिहार थाना में अब तक 500 अज्ञात छात्रों पर किया गया एफआईआर दर्ज, ड्रोन से हो रही है निगरानी 2इसी को देखते हुए नालंदा पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, बिना अनुमति के प्रदर्शन के मामले में अब तक करीब 500 अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पूरे बिहारशरीफ शहर में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।

नालंदा: छात्रों के प्रोटेस्ट को देखते हुए बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र को सुरक्षाकर्मियों ने छावनी में किया तब्दील, बिहार थाना में अब तक 500 अज्ञात छात्रों पर किया गया एफआईआर दर्ज, ड्रोन से हो रही है निगरानी 3सदर एसडीपीओ अमरनाथ ने प्रदर्शनकारी छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें और किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में आकर बेवजह भीड़ का हिस्सा न बनें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article