समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी; एपीओ और डीलिंग क्लर्क रिश्वत लेते ट्रैप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर रेल मंडल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने रेल मंडल कार्यालय(डीआरएम ऑफिस) में छापेमारी करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज को किसी भ्रस्टाचार के आरोप में ट्रैप कर लिया। दोनों को मंडल कार्यालय से हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए ले गई।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम दोनों अधिकारियों से समस्तीपुर रेलवे इंद्रालय के ललित कला केंद्र में बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई कथित तौर पर लेनदेन से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान मंडल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी; एपीओ और डीलिंग क्लर्क रिश्वत लेते ट्रैप 2कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल सीबीआई आरोपी अधिकारी और उनके सहायक से पूछताछ कर रही है।

Share This Article