25 हजार के इनामी अपराधी को वीरपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना कांड संख्या 227/25 के नामजद इनामी आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पिपरा दोदराज निवासी अपराधी पंकज कुमार उर्फ पंकज पासवान को मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अंतर्गत नागरानी इंडस्ट्रीज से गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

अपराधी को गिरफ्तार करने में वीरपुर थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थीं। विदित हो कि पंकज 11 दिसंबर 2025 को बाबा स्थान बहरबन्नी के पास हुये पिपरा दोदराज निवासी व्यवसायी सहजादे रजा की गोली मार कर हत्या मामले का मुख्य नामजद आरोपी है।

Share This Article