समस्तीपुर: वारिसनगर के ‘मधुबाला सेवा सदन’ पर अवैध संचालन का आरोप, इलाज के नाम पर मनमानी वसूली और लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में मधुबाला सेवा सदन के नाम से कथित रूप से एक अवैध चाइल्ड केयर अस्पताल संचालित होने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि वारिसनगर पीएचसी से कुछ आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को बरगलाकर इस अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। 

परिजनों का कहना है कि भर्ती के बाद मरीजों को कई दिनों तक अनावश्यक रूप से रोके रखा जाता है, दूसरी जगह इलाज के लिए ले जाने में भी बाधा डाली जाती है और मनमानी राशि वसूली जाती है।

समस्तीपुर: वारिसनगर के 'मधुबाला सेवा सदन' पर अवैध संचालन का आरोप, इलाज के नाम पर मनमानी वसूली और लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश 2स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि पिछले महीने इसी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हुई थी। इसके बावजूद अब तक संबंधित अस्पताल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले में अवैध अस्पतालों के कारण आए दिन मासूम बच्चों और अन्य मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।

समस्तीपुर: वारिसनगर के 'मधुबाला सेवा सदन' पर अवैध संचालन का आरोप, इलाज के नाम पर मनमानी वसूली और लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश 3लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा जिले में संचालित सभी अवैध अस्पतालों की जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article