हाई स्कूल में सुरक्षित शनिवार को बाढ़ से बचाव की दी गयी जानकारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न प्रारंभिक व हाई स्कूल में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार में  चेतना सत्र के दौरान बच्चों को बाढ़ से बचाव की जानकारी दी गयी। फोकल शिक्षक द्वारा बच्चों को बाढ़ से बचाव के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा अभ्यास की जानकारी दी गई।क्या सावधानियां बरतें,डूबने से होने वाले खतरे व बचाव,डूब रहे व्यक्ति के बचाव के लिए क्या-क्या करेंगें आदि का पूर्वाभ्यास भी कराया गया।

- Sponsored Ads-

बच्चों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया गया। खानपान के साथ बचाव के अन्य तरीकों की भी जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि बाढ़ के दौरान खाना को ढंक कर रखें,हल्का भोजन करें एवं उबला पानी पिएं।बाढ़ पीड़ितों  को राहत सामग्री बांटने में मदद करें।अगर पानी की गहराई की जानकारी न हो तो उसे कभी पार करने की जोखिम न उठाएं।बच्चों को बाढ़ के पानी के पास खेलने को न भेजें।

हाई स्कूल में सुरक्षित शनिवार को बाढ़ से बचाव की दी गयी जानकारी 2आपातकालीन किट हमेशा अपने पास रखें।चेतावनी व सुझाव के लिए रेडियो सुने।अपवाह पर ध्यान न दें व न ही घबराएं।बाढ़ के दौरान तत्काल बचाव के लिए स्थानीय उपलब्ध संसाधनों से बेड़ा बनाकर तैर सकते हैं। मौके पर एचएम विश्वनाथ,अशोक कुमार सिंह,प्रमोद,शिक्षक,सुमन,अजनीश,अनिल,अमित,श्वेता,नुपूर,प्रभात,नितेश सहित बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article