जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध निकाला हल्ला बोल प्रधानमंत्री का पोल खोल कैंडल मार्च

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूंसराय जिले के वीरपुर प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सोमवार की देर शाम हल्ला बोल प्रधानमंत्री का पोल खोल, मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकाल कर चलाया जागरूकता अभियान। कैंडल मार्च वीरपुर सब्जी बाजार से पुल चौक तक निकाला गया।

आयोजित कार्यक्रम की अध्य्क्षता जदयू प्रखंड अध्य्क्ष प्रमोद चौधरी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाति गणना विरोधी है।गरीब और अति पिछड़ा विरोधी है।केंद्र सरकार अपनी नकामी को छुपाने के लिए जनता को भटका रही है।भाजपा इंडिया गठबंधन से घबराई हुई है।

- Sponsored Ads-

जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध निकाला हल्ला बोल प्रधानमंत्री का पोल खोल कैंडल मार्च 2पार्टी नेता रंजीत सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार,आदर्श लोहिया और जयप्रकाश नारायण के सपने को साकार कर रहे हैं।उनके18 वर्ष के शासनकाल में बिहार का चहुमुखी विकास हुआ है।मौके पर राम सुंदर सिंह कुशवाहा,शंभु पासवान विश्वनाथ पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article