भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना कहा – मुख्यमंत्री आज की तारीख में मॉनिटर्ड मुख्यमंत्री हो गए हैं।

DNB Bharat Desk

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी का बनारस दौरा रद्द को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कहा नीतीश कुमार के पास कार्यकर्ता ही नही तो बनारस में जगह कैसे मिलेगी।

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से दूरी बना चुके हैं। क्योंकि उनकी आवाज अब बाहर नहीं आ रही है।

- Sponsored Ads-

भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना कहा - मुख्यमंत्री आज की तारीख में मॉनिटर्ड मुख्यमंत्री हो गए हैं। 2श्री सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री आज की तारीख में मॉनिटर्ड मुख्यमंत्री हो गए हैं। उनकी मूवमेंट को कोई ना कोई नियंत्रित कर रहा है। क्या करना है और क्या नहीं करना है। यह किसी दूसरे के द्वारा तय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार में कोई दौरा नहीं हो रहा है। बिहार में उनकी कोई आवाज नहीं सुनाई दे रही है और चलें हैं बनारस।

भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना कहा - मुख्यमंत्री आज की तारीख में मॉनिटर्ड मुख्यमंत्री हो गए हैं। 3उन्हें इलाज की जरूरत है। उनके आसपास जो लोग रहते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए। नीतीश कुमार बनारस में जगह नहीं मिली है। उनके पास आदमी ही नहीं है तो जगह कहां से मिलेगी जगह। बिहार में जदयू के कौन लोग हैं जिनका उत्तर प्रदेश में कोई जानता है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article