वीरपुर: विभागीय काम से जा रही आंगनबाड़ी सेविका की बाइक में टक्कर, पति के साथ गंभीर रूप से घायल; अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेंन्हरपुर पंचायत की एक आंगनबाड़ी सेविका पी एम भी वाय फाॅरम जमा करने शनिवार को केंद्र संचालन उपरांत वीरपुर स्थित सीडीपीओ कार्यालय 1 बजे अपने घर से पति के साथ बाइक से जा रही थी। इसी क्रम में बरहारा स्थित ढाला पर विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक सवार बी आर 33 ए 6774 से जबरदस्त ठोकर मार दिया।जिस से बाइक पर सवार सेवीका और और उनके पति घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों की मदद से घायल आंगनबाड़ी सेविका को प्राथमिक उपचार के लिए बरहारा स्थित ग्रामीण चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से सेविका को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल सेवीका की पहचान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 की रेखा भारती के रूप में और उन्हीं के पति वृष्टि नारायण सिंह के रूप में किया गया है।

वीरपुर: विभागीय काम से जा रही आंगनबाड़ी सेविका की बाइक में टक्कर, पति के साथ गंभीर रूप से घायल; अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल 2घटनाक्रम को लेकर सेविका पति ने बताया कि पदाधिकारी लोगों की मनमानी नियम और कानून को जो भी सेविका मानने में आना कानी करती है।उसे पदाधिकारी बदले की भावना से टारगेट में रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह कैसा नियम और कानून है जो सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र संचालन बाद ही विभागीय मिटींग या केंद्र से संबंधित लाभूकों का विभिन्न योजनाओं का फ़ोरम आफिस में जमा करने का आदेश मोबाइल के माध्यम से दिया जाता है। वो भी बिना पत्रांक दिनांक का।

Share This Article