बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टमंडल में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो आफाक आलम, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, संदीप शर्मा एवं डॉ नरेश कुमार शामिल थे।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article