नालंदा में राहुल गांधी का वादा, INDIA गठबंधन की सरकार राज्य और केंद्र मे बनी तो बनेगा नया विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय, जो ज्ञान और शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनेगा

DNB Bharat Desk

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज नालंदा विधानसभा क्षेत्र के चंडासी में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि देश और बिहार और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो नालंदा में फिर से दुनिया का सबसे उत्कृष्ट विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जो ज्ञान और शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनेगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा में राहुल गांधी का वादा, INDIA गठबंधन की सरकार राज्य और केंद्र मे बनी तो बनेगा नया विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय, जो ज्ञान और शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनेगा 2राहुल गांधी ने कहा कि प्राचीन काल में नालंदा पूरी दुनिया का ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक था, जहां दुनिया भर से विद्यार्थी पढ़ने आते थे, लेकिन आज बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों और देशों में मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, यहां एग्जाम से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो जाते हैं, जिससे प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

नालंदा में राहुल गांधी का वादा, INDIA गठबंधन की सरकार राज्य और केंद्र मे बनी तो बनेगा नया विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय, जो ज्ञान और शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनेगा 3राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार की सरकार असल में केंद्र की मोदी सरकार चला रही है।

नालंदा में राहुल गांधी का वादा, INDIA गठबंधन की सरकार राज्य और केंद्र मे बनी तो बनेगा नया विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय, जो ज्ञान और शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनेगा 4नीतीश कुमार केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं, जबकि फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार बिहार की जनता बदलाव करे और इंडिया गठबंधन को मौका दे ताकि नालंदा और बिहार एक बार फिर शिक्षा, विकास और रोजगार का केंद्र बन सके।

Share This Article