तेघड़ा के ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले को ‘महोत्सव’ का दर्जा दिलाने की कवायद, विधायक रजनीश कुमार ने सरकार से की मांग

DNB Bharat Desk

तेघड़ा के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के 100 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर माननीय विधायक तेघड़ा रजनीश कुमार ने बिहार सरकार के माननीय कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा कर तथा पत्र लिखकर इस गौरवशाली मेले को “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” के रूप में दर्जा प्रदान करने एवं इसके सफल आयोजन हेतु आवश्यक सरकारी राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। 

तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि यह मेला पिछले 100 वर्षों से तेघड़ा की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत का प्रतीक रहा है। इसे महोत्सव का दर्जा मिलने से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई मिलेगी, साथ ही पर्यटन, स्थानीय कलाकारों और स्थानीय व्यापारियों को भी व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

तेघड़ा के ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले को 'महोत्सव' का दर्जा दिलाने की कवायद, विधायक रजनीश कुमार ने सरकार से की मांग 2 रजनीश कुमार ने कहा कि आशा है कि बिहार सरकार तेघड़ा की इस ऐतिहासिक धरोहर के महत्व को देखते हुए सकारात्मक निर्णय लेकर इसे राज्य स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article