समस्तीपुर में ट्रैफिक पुलिस नदारद: भीषण जाम में फंसी जनता तो सपना किन्नर ने संभाला मोर्चा, खुलवाया रास्ता

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रक्षाबंधन और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।गुरुवार की शाम करीब 7 बजे समस्तीपुर के मथुरापुर घाट स्थित गंडक ब्रिज के आसपास भीषण जाम लग गया।

- Sponsored Ads-

 जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस वक्त सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी, उस समय मौके पर कोई भी यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। बताया जाता है कि यातायात पुलिस की ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की होती है।

लेसमस्तीपुर में ट्रैफिक पुलिस नदारद: भीषण जाम में फंसी जनता तो सपना किन्नर ने संभाला मोर्चा, खुलवाया रास्ता 2किन जब व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी मौके पर नहीं दिखे, तब समाजसेवी सपना किन्नर ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपना किन्नर राहगीरों और वाहन चालकों को दिशा-निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की कोशिश कर रही हैं।सपना किन्नर का कहना है कि समस्तीपुर में जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जब जाम में किसी मरीज की एंबुलेंस फंस जाती है, तो उन्हें बेहद तकलीफ होती है। 

समस्तीपुर में ट्रैफिक पुलिस नदारद: भीषण जाम में फंसी जनता तो सपना किन्नर ने संभाला मोर्चा, खुलवाया रास्ता 3जाम की वजह से किसी की जान नहीं जानी चाहिए, इसी सोच के साथ वह सड़क पर उतरकर लोगों की मदद करती हैं।सपना किन्नर की यह पहल आज की नहीं है। वह लंबे समय से जरूरतमंद लोगों की मदद और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रहती हैं।अब सवाल यह उठता है कि जब यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी पुलिस की है, तो ड्यूटी के समय मथुरापुर घाट जैसे व्यस्त इलाके में यातायात पुलिस की गैरमौजूदगी क्यों रही?

समस्तीपुर में ट्रैफिक पुलिस नदारद: भीषण जाम में फंसी जनता तो सपना किन्नर ने संभाला मोर्चा, खुलवाया रास्ता 4देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले पर यातायात पुलिस के पदाधिकारी और वरीय अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और जाम की समस्या से निपटने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article