समस्तीपुर स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन से एक नाबालिग को रेस्क्यू कर आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौपा

DNB Bharat Desk

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना घर दरभंगा जिला के अहियारपुर बताया

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12435 गरीब रथ से एक नाबालिग को रेस्क्यू कर आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया। इस बाबत जानकारी देते हुये आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी ने बताया कि घर से नाराज होकर एक नाबालिग ने सकरी स्टेशन पर गरीब रथ में सवार हो गयी।

- Sponsored Ads-

टीटी से इसकी जानकारी मिलते ही उसे सकुशल समस्तीपुर स्टेशन पर उतार लिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक पीके चौधरी के अलावा महिला आरक्षी सुमन सहित अन्य रेल कर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन से एक नाबालिग को रेस्क्यू कर आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौपा 2पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना घर दरभंगा जिला के अहियारपुर बताया। उक्त नाबालिग को कागजी कार्रवाई के बाद स्टेशन उपाधीक्षक के समक्ष चाइल्ड हेल्प लाइन समस्तीपुर के केस वर्कर आशा कुमारी को सुपुर्द कर दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article