बीहट के प्रियांशु कुमार बने राजस्व पदाधिकारी, 913वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट के मल्हीपुर विष्णुपुर चाँद गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र प्रियांशु कुमार बिहार के प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा जो बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किया जाता है उसमें 913वां रैंक लाकर अपने विद्वता का लोहा मनवाकर आरडीओ पद पर चयनित होकर अपने परिवार का मान बढ़ाया है। 

- Sponsored Ads-

स्थानीय जनप्रीनितिधि उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार बताते हैं कि प्रियांशु का आरडीओ बनकर परिवार का नाम रौशन करना तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इस गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है। लग्न से अगर मेहनत किया जाए तो हर लक्ष्य को हांसिल किया जा सकता है।यह सफलता उसके कठिन परिश्रम,दृढ़ संकल्प और सफलता प्राप्त करने की हौंसले का परिणाम है।

 प्रियांशु के चयन होने की ख़बर से मल्हीपुर विष्णुपुर चाँद गाँव में खुशियों का माहौल है। इस सफलता पर बीहट के प्रियांशु कुमार बने राजस्व पदाधिकारी, 913वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान 2सहपाठियों, ग्रामवासियों सहित सभी गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार , आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव, अधिवक्ता अवधेश राय सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article