नालंदा में जल संकट से निपटने की तैयारी, बीस प्रखंडों के लिए चापाकल मरम्मती दल को डीडीसी और कार्यपालक अभियंता ने डीएम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DNB Bharat Desk

आने वाले गर्मी में जल संकट को देखते हुए अभी से ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल नालंदा के द्वारा चापाकल मरम्मती दल को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर कार्यपालक अभियंता राघवेंद्र कुमार बालमुकुंद प्रसाद हमरूद्दीन अंसारी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

नालंदा में जल संकट से निपटने की तैयारी, बीस प्रखंडों के लिए चापाकल मरम्मती दल को डीडीसी और कार्यपालक अभियंता ने डीएम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 2उप विकास आयुक्त ने बताया कि भीषण गर्मी में जल संकट को देखते हुए यह चापाकल मरवाती दल बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा एक रोस्टर भी तैयार किया गया है। जिसमें हर पंचायत में दो दिनों तक चापाकल मरमती दल रहेगी। इन दो दिनों के अंदर लगभग सभी खराब पड़े चपकालों की मरम्मती की जाएगी।

नालंदा में जल संकट से निपटने की तैयारी, बीस प्रखंडों के लिए चापाकल मरम्मती दल को डीडीसी और कार्यपालक अभियंता ने डीएम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 3गर्मी में जल संकट के दौरान चापाकल जलसंकट में बहुत ही कारगर साबित होता है। वही कार्यपालक अभियंता ने हमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि चापाकल मरम्मती दल को सभी बीस प्रखंडों के लिए रवाना किया गया है। हर घर नल जल से जुड़े समस्याओं को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि किसी भी पंचायत के गांव में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article