बच्चे फिर से पढ़ सकेंगे ‘गढ़हरा रेलवे इंटर कॉलेज’ में, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

DNB Bharat Desk

वर्ष 1961 में स्थापित किया गया था गढ़हरा रेलवे इंटर कॉलेज। मार्च 2022 से कर दिया गया था पूर्ण रूप से बंद। रेल कर्मचारियों और रेल यूनियन की मांग पर रेलवे ने पलटा अपना फैसला

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बरौनी जंक्शन के पास एक समय में एशिया के सबसे बड़े रेलवे यार्ड गढहरा रेलवे यार्ड के निकट रेलवे कॉलोनी में बंद पड़े गढ़हरा रेलवे इंटर कॉलेज को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। रेलवे बोर्ड ने मार्च 2022 के बाद से कॉलेज में पूर्ण रूप से तालाबंदी कर दी थी लेकिन रेलवे कर्मचारी यूनियन की मांग पर अपना फैसला वापस ले लिया है।

- Sponsored Ads-

पूर्व मध्य रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के अनुसार रेल मंत्रालय ने गढ़ाहरा रेलवे कॉलोनी में या आसपास रहने वाले रेल स्टॉफ, विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अन्य समाजसेवियों की मांग पर पुनर्विचार करते हुए रेलवे इंटर कॉलेज को बंद करने के फैसला को वापस लेती है। बच्चे फिर से पढ़ सकेंगे 'गढ़हरा रेलवे इंटर कॉलेज' में, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी 2रेलवे इंटर कॉलेज अब शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा परिकल्पित संशोधित योजना के तहत कार्य करेगा।

विदित हो कि वर्ष 1961 में स्थापित इस गढ़हरा रेलवे इंटर कॉलेज में रेलवे स्टॉफ के करीब 300 से भी अधिक बच्चे अध्ययनरत थे जब इस कॉलेज को बंद किया गया था। इस कॉलेज की स्थापना रेलवे मंत्रालय के द्वारा रेलकर्मियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए किया गया था। इसके बंद किए जाने से रेलकर्मियों को भारी दुःख हुआ था और फिर रेलकर्मियों ने अपने यूनियन के बैनर तले कॉलेज को फिर से शुरू करने की मांग को बुलंद किया जो कि आखिरकार सफल रहा। रेलवे इंटर कॉलेज को दुबारा शुरू करने की घोषणा के बाद से रेल कर्मियों में हर्ष का माहौल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article