समस्तीपुर: मोरदीवा में आगलगी पीड़ित परिवार को श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी द्वारा दी गई आर्थिक सहायता

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिला के मोरदीवा वार्ड संख्या तीन में हाल ही में अग्निकांड से प्रभावित एक परिवार को श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी (महंथ रघुबर दास स्मृति न्यास) द्वारा सहायता स्वरूप ₹6000 का चेक प्रदान किया गया। यह आर्थिक सहयोग अग्निपीड़ित परिवार के तात्कालिक राहत के रूप में दिया गया, जिससे उनकी कठिनाइयों में कुछ हद तक राहत मिल सके।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: मोरदीवा में आगलगी पीड़ित परिवार को श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी द्वारा दी गई आर्थिक सहायता 2इस अवसर पर जुड़े कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने इस राहत वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर गणेश प्रसाद ठाकुर सचिव,रतन कुमार  सदस्य,रामाश्रय महतो सदस्य,जितेन्द्र कुमार सदस्य,संजय कुमार कोषाध्यक्ष,सिंटूवर सहनी, रविन्द्र कुमार रवि उपाध्यक्ष,शशिराज सिंह,विजय वात्स्यायन अध्यक्ष,राम जानकी ठाकुरबाड़ी  बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, विद्यापति मार्ग, पटना-1 द्वारा निबंधित के तत्वावधान में यह सहायता प्रदान की गई।

समस्तीपुर: मोरदीवा में आगलगी पीड़ित परिवार को श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी द्वारा दी गई आर्थिक सहायता 3मुख्य उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाना है। इस मौके पर समिति ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता या संपत्ति लेन-देन संबंधित प्रक्रिया बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के नियमानुसार ही की जाएगी।

Share This Article