70वीं BPSC में बीहट की बेटी रश्मि कुमारी ने लहराया परचम, बनीं राजस्व पदाधिकारी

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट जागीर टोला में 70वीं बीपीएससी के परिणाम जारी होते ही खुशियों छा गई है। रत्नगर्भा बीहट गांव की बेटी ने अपनी जगह कठिन परिश्रम से राजस्व पदाधिकारी के पद पर बना ली है। 

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी अनुसार बीहट जागीर टोला निवासी स्व रामानंदन सिंह (मुखिया जी) के सुपौत्री एवं पिता मोहन कुमार और माता रीना कुमारी की पुत्री रश्मि कुमारी ने परचम लहराते हुए 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल किया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रश्मि कुमारी के पिता मोहन कुमार ने बताया कि रश्मि कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल में हुई और स्नातक स्तर की शिक्षा दिल्ली विश्विद्यालय से हुई है। 

70वीं BPSC में बीहट की बेटी रश्मि कुमारी ने लहराया परचम, बनीं राजस्व पदाधिकारी 2वहीं इस दौरान वह प्रतियोगी परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी। वहीं सफलता हासिल करते ही मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद आशा कुमारी जिला कबड्डी संघ के सचिव सरोज कुमार, चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के निदेशक अशोक कुमार पासवान, आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुन्दन कुमार, हॉटल मीरा मोटल के संचालक राजीव कुमार, संवेदक विमल कुमार, अर्जुन सिंह, रवि कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य जनों ने शुभकामनाएं दी है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article