लखीसराय पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के 7 सदस्यों 10 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

लखीसराय एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मिली सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 
लखीसराय जिला के नया बाजार स्थित कवैया थाना परिसर में एएसपी रौशन कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि विगत कुछ महीनों से लखीसराय जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी लखीसराय के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।

एसआईटी टीम में कवैया थानाध्यक्ष वैभव कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक कुमार संजीव एवं डीआईयू टीम तथा पुलिस बल के द्वारा पंजाबी मोहल्ला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर अन्य छह चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

जिनके पास से चोरी की गई 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं, एवं पूछताछ में पता चला है कि यह संगठित चोरों का गैंग साहिबगंज झारखंड का है। जो लखीसराय, पटना तथा अन्य शहर में सक्रिय है।

लखीसराय संवाददाता सरफराज आलम 

बाईट – रौशन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक लखीसराय,

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article