बीएलएफआर के माध्यम से तेघड़ा डीसीएलआर ने वर्षो से चल रहे भूमि विवाद का किया गया निवटारा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चन्दौर गांव में दशकों से चल रहे भूमि विवाद को लेकर बीएलडीआर के माध्यम से सोमवार को दोपहर तीन बजे चंदौर विवादित भूमि पर पहुंचकर तेघड़ा डीसीएलआर चंदन कुमार ने किया निपटारा। विदित हो कि चन्दौर निवासी स्व0 रामचंद्र सिंह के पुत्र चुनचुन सिंह व स्व0 महावीर यादव के पुत्र महेंद्र यादव के साथ चन्दौर गांव स्थित खाता संख्या 459 व खेसरा 1401 व 1402 में रकबा चार कठ्ठा सात धुर भूमि का विवाद वर्षो से चल रहा था।

जिसको लेकर भूमि विवाद निराकरण अधिनियम 2009 के तहत चुनचुन सिंह बनाम महेंद्र यादव का मामला  वर्षो से भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय में लंबित था।  जिसका सफलतापूर्वक निस्पादन  बीएलएफआर के माध्यम से तेघड़ा डीसीएलआर चंदन कुमार के द्वारा आज किया गया।

- Sponsored Ads-

बीएलएफआर के माध्यम से तेघड़ा डीसीएलआर ने वर्षो से चल रहे भूमि विवाद का किया गया निवटारा 2जानकारी देते हुए तेघड़ा डीसीएलआर चंदन कुमार ने बताया कि बीएलडीआर एक्ट के तरह वर्षों से पेंडिंग मामला में दोनों पक्षों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से निष्पादन कर दिया गया है। तत्काल विवादित भूमि को नापी करके दोनों को दखल करवा दिया गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article