बछवाड़ा प्रखंड के 18 पंचायतो में 1 और 2 फरवरी 2023 को लगाए जाएंगे कैम्प,कन्या विवाह योजना,कबीर अंत्येष्टि योजना,जीवन प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र आदि सरकारी सहायता राशि योजना का किया जाएगा निष्पादन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बाछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर करने वाले लोगों को दिए जाने वाले सरकारी सहायता राशि योजना के लंवित उपभोक्ताओं को यथाशीघ्र सहायता राशि दिए जाने को लेकर पंचायत स्तर पर कैंप लगाया जाएगा।

मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पूजा ने बताया कि जिलाधिकारी बेगूसराय के पत्रांक 105 दिनांक 21 जनवरी 2023 के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लंबित सभी कन्या विवाह योजना,कबीर अंत्येष्टि योजना,जीवन प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र आदि के निष्पादन को लेकर पंचायत स्तर पर 1 फरवरी 2023 एवं 2 फरवरी 2023 को प्रखंड के सभी पंचायत में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि इस कार्य को संपादित करने के लिए पंचायत पदाधिकारियों कर्मियों को नियुक्त किया गया है। सभी कर्मियों की देखरेख के लिए अरवा व बछवाड़ा एवं भीखमचक पंचायत में सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार, विशनपुर,चमथा एक ,चमथा दो एवं चमथा तीन पंचायत में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिनेश कुमार केसरी, चिरंजीवीपुर,दादुपुर,फतेहा एवं गोधना पंचायत में पंचायत सहकारिता पदाधिकारी नवीन कुमार, गोविंदपुर तीन, कादराबाद, रानी एक एवं रानी दो पंचायत में पंचायत राज पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार एवं रानी तीन रसीदपुर व रुदौली पंचायत की निगरानी करने के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तरुण नारायण भारद्वाज को प्रतिनियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय से उपलब्ध कराए गए आवेदकों की सूची के अनुसार आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड की स्वच्छ एवं पठनीय प्रति ,मोबाइल नंबर के साथ संकलित करना सुनिश्चित करेंगे । वही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त लाभार्थी जीवन प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article