जदयू के वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह का निधन से शोक की लहर

DNB Bharat

नप बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी जेपी सेनानी सह जदयू के वरिष्ठ नेता 83 वर्षीय रामविलास सिंह का निधन

डीएनबी भारत डेस्क 

नप बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी जेपी सेनानी सह जदयू के वरिष्ठ नेता 83 वर्षीय रामविलास सिंह का निधन बुधवार की दोपहर बाद उनके पैतृक आवास पर हो गया।वे विगत कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना पाते ही गुरुवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, अरुण कुमार गांधी, रामनारायण सिंह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह सहित ने जदयू पार्टी का झंडा ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

- Sponsored Ads-

उसके बाद बीहट चांदनी चौक स्थित शहीद रामानुग्रह सिंह कला केन्द्र कार्यालय परिसर में कला केन्द्र का झंडा और फूल कला केन्द्र के वरिष्ठ सदस्य रामविलास सिंह, रामबदन सिंह प्रिंस, दिनेश सिंह दीना, श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, रामाशीष सिंह, विपिन सिंह, मुकेश कुमार, देव कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, बद्री सिंह, नंदकिशोर सिंह, मनोहर सिंह, राजीव कुमार, अनमोल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, दिलिप सिंह सहित अन्य कला प्रेमियों व राजनैतिक कार्यकर्ता ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

रामविलास सिंह शहीद रामानुग्रह सिंह के चचेरे भाई थे। उनको कोई संतान नहीं था। रामानुग्रह सिंह के पुत्र ने उनका देखरेख किया। पुत्र जितेन्द्र कुमार ने सिमरिया गंगा नदी तट पर मुखाग्नि दी।वे शहीद रामानुग्रह सिंह कला केन्द्र के वरिष्ठ संरक्षक सदस्य थे।ता उम्र राजनीतिक और सामाजिक कार्य में व्यतीत कर दिए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article