नालंदा: केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में महिला-बच्चे समेत 3 की मौत; कई घायल

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छबीलापुर थाना क्षेत्र के साइडपर केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

- Sponsored Ads-

 इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेंपो सवार सभी लोग राजगीर से मलमास मेला में कुंड स्नान कर अपने गांव कोचरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने के के पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। 

नालंदा: केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में महिला-बच्चे समेत 3 की मौत; कई घायल 2हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही छबीलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। छबीलापुर थानाध्यक्ष ने इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

नालंदा: केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में महिला-बच्चे समेत 3 की मौत; कई घायल 3फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है और सड़क भी जाम है।मौत के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article