कैमूर: किसान को अपने खेत जाने के दौरान पिकअप ने मारी ठोकर, किसान की घटनास्थल पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास घर से खेत पर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिक अप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पूरे मामले की जानकारी अधौरा पुलिस को दी गई ।

- Sponsored Ads-

कैमूर: किसान को अपने खेत जाने के दौरान पिकअप ने मारी ठोकर, किसान की घटनास्थल पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 सूचना पर पहुंची पुलिस शव का कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भिजवा दिया है । मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के स्वर्गीय लक्ष्मण कुमार शर्मा का 25 वर्षी पुत्र अजय शर्मा के रूप में हुई है।

कैमूर: किसान को अपने खेत जाने के दौरान पिकअप ने मारी ठोकर, किसान की घटनास्थल पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3जानकारी देते हुए अधौरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य आलोक कुमार ने बताया अजय शर्मा खेती कार्य के लिए बाइक से खेत पर जा रहे थे तभी भभुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिक अप ने उनके बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए उनके शव को लेकर सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article