डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां तेज रफ्तार कर ने ट्रक में जबरदस्त धक्का मार दिया हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पर सवार तीन थाना प्रभारी एक गाड़ी चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया घटना सूचना मिलते ही बेगूसराय की एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडे सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतक सभी पुलिस अधिकारी की पहचान, साजन पासवान , नीरज कुमार ज्ञानेंद्र अमर एवं चालक नीरज कुमार के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि मधेपुरा जिला के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान,एवं बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, और आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर , सभी थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे।
तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत होगई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई।
इस तीन पुलिस अधिकारी समेत चार कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
डीएनबी भारत डेस्क