डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक पूर्व चौकीदार की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। मृतक पूर्व चौकीदार की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश प्रसाद सिंह के रूप में की गई है।
- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर के बगल में बैती घाट में सुरेश प्रसाद सिंह शौच करने के लिए गए थे। तभी पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे गड्ढे में डूब गया।
उन्होंने बताया है कि काफी खोजबीन के बाद आज उसका शव पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल तेघरा थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-