डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी की एक बालिका को लहूलुहान स्थिति में बुधवार को करीब ग्यारह बजे दिन में उक्त विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने को लेकर लाया गया।
जहां चिकित्सकों के दौरान जख्मी बालिका का प्राथमिक उपचार किया गया। जख्मी बालिका की पहचान भगवानपुर निवासी बिपसुन साह की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है। जो तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती है।
- Sponsored Ads-

इधर उक्त मामले को लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापक मोहम्मद रईस उद्दीन ने बताया की झूला झूलने के दौरान बालिका गिरकर जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजनों को बालिका की जख्मी होने की जानकारी देकर प्राथमिक उपचार करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
