प्रचंड गर्मी पर भारी पड़ी आस्था, राजगीर मलमास मेले में तीसरे शाही स्नान में 40 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से कई मरीजों की बची जान

DNB Bharat Desk

विश्वविख्यात राजगीर मलमास मेला के तीसरे और अंतिम शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रचंड गर्मी के बावजूद आस्था का सैलाब ब्रह्मकुंड और अन्य पवित्र कुंडों में देखने को मिला। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, लेकिन जिला प्रशासन की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और आपदा प्रबंधन टीम की तत्परता से सभी को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया।

राजगीर मलमास मेला में स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। तीसरे शाही स्नान के दौरान करीब 40 श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हुई, जिन्हें तत्काल मेडिकल कैंप में उपचार दिया गया। इनमें से दो गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।ब्रह्मकुंड और कुंड परिसर में तैनात आपदा प्रबंधन टीम लगातार निगरानी करती रही।प्रचंड गर्मी और भीड़ के कारण बेहोश होने वाले श्रद्धालुओं को तुरंत मेडिकल कैंप पहुंचाकर इलाज कराया गया।

प्रचंड गर्मी पर भारी पड़ी आस्था, राजगीर मलमास मेले में तीसरे शाही स्नान में 40 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से कई मरीजों की बची जान 2प्रशासन द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों ने कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।मलमास मेला को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, आपदा प्रबंधन विभाग समेत पूरी प्रशासनिक टीम दिन-रात जुटी रही। मेले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही थी।

Share This Article