सीएचसी बछवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 304 गर्भवती महिलाओ का किया स्वास्थ्य परीक्षण

DNB Bharat Desk

गर्भावस्था में महिलाओं को विषेश रूप से दाल,हरी सब्जी, अंडा, गुर,नीबू,साग,चुड़ा,सोयाबिन,बदाम समेत अन्य पौष्टिक आहार लेना जरुरी है। साथ ही एक बच्चे से दुसरे बच्चे के बीच पांच वर्ष का अन्तर होना चाहिए।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  में गुरुवार को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर के दौरान डॉ मनोज शर्मा,डॉ अलकामा के द्वारा 304 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को ब्लड प्रेशर,पल्स,वजन,शुगर,युरिन,एचआईईवी,बीपी,एफएचएस, हेमोग्लोविन समेत विभिन्न प्रकार का जांच किया गया।सीएचसी बछवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 304 गर्भवती महिलाओ का किया स्वास्थ्य परीक्षण 2

वही डॉक्टर के द्वारा जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रसव पुर्व होने वाले खतरो के लक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान कम से कम तीन वार स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनो स्वस्थ्य रहे,और जांच के दौरान स्वास्थ्य की सही जानकारी प्राप्त होता है।सीएचसी बछवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 304 गर्भवती महिलाओ का किया स्वास्थ्य परीक्षण 3

स्वास्थ्य जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों का भी जानकारी मिलती है। साथ ही बच्चों के विकास के गतिविधियों का भी पता चलता है। उन्होने गर्भवती महिलाओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गर्भ धारण के समय महिलाओं को आयरण की गोली के साथ-साथ कैल्शियम की गोली खाना बहुत जरूरी है और साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में विषेश जानकारी दी। उन्होने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को विषेश रूप से दाल,हरी सब्जी, अंडा, गुर,नीबू,साग,चुड़ा,सोयाबिन,बदाम समेत अन्य पौष्टिक आहार लेना जरुरी है। साथ ही एक बच्चे से दुसरे बच्चे के बीच पांच वर्ष का अन्तर होना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्थायी व अस्थायी दोनो तरह के परिवार नियोजन समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निः शुल्क उपलब्ध है। जरूरत के हिसाब से धात्री महिला अपना चयन कर सकती है।सीएचसी बछवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 304 गर्भवती महिलाओ का किया स्वास्थ्य परीक्षण 4

शिविर में मौजूद सभी गर्भवती महिलाओ के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान ने बताया कि मातृत्व अभियान के साथ बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी का जांच शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि डॉ निमिषा प्रिया के द्वारा महिने में एक बार समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में कैम्प लगाया जाएगा।मौके पर जीएनएम प्रतिभा कुमारी,अनुपम सिन्हा,रश्मि कुमारी,एएनएम आरती कुमारी, बैजन्ती कुमारी, सुनिता कुमारी,आशा फैसिलेटर विभा कुमारी,सोनी कुमारी,नवीना कुमारी समेत आशा सरीता राय,बेबी कुमारी,अनिता कुमारी,रुब्बी कुमारी,लैव टेकनीशियन राजेश कुमार,वर्णेश कुमार,मो इजहार,सत्यनरायण राउत,नितिश कुमार, रजिस्ट्रेशन कांउटर पर राजीव कुमार समेत विभिन्न पंचायत के गर्भवती महिला मौजूद थी।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

Share This Article