बिहार में कोरोना ने रखा कदम, गया में एक साथ चार मामले सामने आने के बाद मची हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भयंकर महामारी कोरोना ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। भारत में भी कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि बिहार में कल तक लोग चैन से थे कि अभी बिहार में को का मामला सामने नहीं आया है लेकिन सोमवार को एक साथ चार मामले सामने आने के बाद बिहार की स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। बिहार में कोरोना के चारों मामले गया से सामने आया है। बताया जा रहा है कि म्यांमार और इंग्लैंड से चार पर्यटकों का गया एयरपोर्ट पर जब जांच की गई तो उनमें कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

- Sponsored Ads-

गया में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गई है साथ ही उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। विदित हो कि गया में दो दिवसीय बौद्ध सेमिनार का आयोजन होने वाला है। ये सेमिनार काफी बड़े लेवल पर होगा। इसमें दलाई लामा भी हिस्सा लेंगे। वहीं विश्व के कई कोनों से बौद्ध भिक्षु भी इस सेमिनार में शामिल होंगे। इस वजह से गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article