विशेष निगरानी की टीम ने 14 हजार रिश्वत लेते एससी एंड एसटी थाना के एसआई अरुण कुमार पासवान को किया गिरफ्तार,केस में 40 हजार की थी मांग

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

 

नालंदा जिला में विशेष निगरानी इकाई पटना ने एससी/एसटी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान को 14 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विशेष निगरानी विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि एससी-एसटी थाना में तैनात अरुण पासवान एक लाख घुस मांग रहे थे। जिसकी प्रथम किस्त 14,000 रुपए दी गई। नगद के साथ अधिकारी को टीम ने पकड़ लिया।

- Sponsored Ads-

विशेष निगरानी की टीम ने 14 हजार रिश्वत लेते एससी एंड एसटी थाना के एसआई अरुण कुमार पासवान को किया गिरफ्तार,केस में 40 हजार की थी मांग 2विशेष निगरानी इकाई की टीम ने 4 मार्च को मामला दर्ज किया और 5 मार्च को दारोगा अरुण पासवान को 14 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया की उसके ऊपर 2023 में फर्जी तरीके से एस एसटी एक्ट के तहत मुकदमा किया गया था। इसी मुकदमे को रफा दफा करने के एवज में चालीस हजार रुपया डिमांड किया गया था।

विशेष निगरानी की टीम ने 14 हजार रिश्वत लेते एससी एंड एसटी थाना के एसआई अरुण कुमार पासवान को किया गिरफ्तार,केस में 40 हजार की थी मांग 3पीड़ित ने बताया चालीस हजार रुपया की मांग को लेकर दरोगा अरुण पासवान हिल्सा के मिया बीघा घर पर जाकर गाली गलौज करता था। पीड़ित पटना जिले में जीविका में प्रशिक्षक के पद पर तैनात है। पिछले एक साल से लगातार रूपए को लेकर तनाव दिया जा रहा था।जिसके बाद इसकी सूचना विशेष निगरानी विभाग को दी गई। वही विशेष निगरानी टीम के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि एससी एसटी थाना पदस्थापित एस आई अरुण कुमार ने बताया कि 14000 लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article