गोलियों की तरतराहट से थर्राया बेगूसराय, अपराधियों ने की गोली की बौछार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

एक बार फिर गोलियों के तरतराहट से गूंजा बेगूसराय। पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है। हालांकि उक्त घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बेखौफ अपराधियों ने संजात निवासी शिवम कुमार के घर के समीप जाकर दर्जनों राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और पुलिस के पहुंचते ही अपराधी मौके से फरार हो गए। लेकिन उक्त गोलीबारी की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी बेख़ौफ़ अपराधियों ने संजात गांव में जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी की थी जिसमें दो राहगीर समय तीन लोग घायल हो गए थे।

फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है एवं अपराधियों की शिनाख्त सहित गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन जिस ढंग से शाम ढलते ही अपराधियों के द्वारा इन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उससे कहा जा सकता है कि कहीं नहीं कहीं अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article