महिनाथ स्थान वीरपुर में श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शुरू, कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

DNB Bharat Desk

महिनाथ स्थान वीरपुर में मंगलवार को शुरू हुये सात दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार की रात्रि अयोध्याधाम से पधारे कथावाचक गुरुणेशजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत रूपी किरण पड़ने से शरीर के अंदर व्याप्त गंदगी दूर होते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान, उनके भक्त व सगे-संबंधियों की चर्चा श्रीमद्भागवत महापुराण में है। कहा कि कई जन्मों का पुण्य एकत्रित होने पर कथा सुनने का सौभाग्य मनुष्य को मिलता है।  कथावाचक ने कहा कि भगवान का स्मरण करने से दुख दूर होते हैं। इस संसार में प्रत्येक जीवात्मा दुखी है। हरि भजन बिना सभी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जीव की उत्पत्ति, पालन व संहार तीनों भगवान करते हैं।

महिनाथ स्थान वीरपुर में श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शुरू, कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 2कथा से पूर्व सभी आचार्यों को आयोजन समिति द्वारा मिथिला पाग, चादर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर पंडित राजगुरु, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, अनिता देवी, मीनू देवी, विनोद कुमार, रामूर्ति सिंह, शिक्षक रंजन कुमार झा, सर्वेश झा, राम आह्लाद राय, श्यामनंदन झा आदि मौजूद थे।

Share This Article