श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंज उठा बिहार शरीफ शहर,भजन कीर्तन में सराबोर हुए भक्त

DNB Bharat Desk

 

ठाकुरबाड़ी और मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भीड़

डीएनबी भारत डेस्क

जिलेभर में सोमवार को मुरली मनोहर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अर्द्धरात्रि 12 बजते ही जय कन्हैया लाल की के जयघोष से शहर व गांव के ठाकुरबाड़ी और मंदिर गूंज उठा। ऊं नमो भगवते वासुदवाय नमः के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंज उठा बिहार शरीफ शहर,भजन कीर्तन में सराबोर हुए भक्त 2 हालांकि, अष्टमी का मान दो दिन रहने के कारण कई जगहों पर मंगलवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धालु मनाएंगे। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम में श्रद्धालु ठाकुरबाड़ी व मंदिरों में पहुंचने लगे। अर्द्धरात्रि में जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, चारों दिशाएं शंख ध्वनि और घंटे की आवाज से गूंज उठी।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंज उठा बिहार शरीफ शहर,भजन कीर्तन में सराबोर हुए भक्त 3शहर के हिरण्य पर्वत पर स्थिति हिरण्येश्वर धाम, बाके बिहारी मंदिर गढ़पर सोहसराय अड्डापर, पावापुरी, हरनौत, हिलसा, राजगीर, सरमेरा, अस्थावां, रहुई व अन्य जगहों पर मुरल मनोहर को छप्पन (56) भोग भी लगाए गए।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंज उठा बिहार शरीफ शहर,भजन कीर्तन में सराबोर हुए भक्त 4इस बार श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर एक खास संजोग बन रहा है द्वापर युग में जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म के समय जो नक्षत्र का योग बन रहा था आज वही संजोग बन रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article