वीरपुर में नवाह यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य क्लश शोभायात्रा

बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, मुखिया अशोक पासवान के मौजूदगी में 231 कुंवारी कन्याओं ने वीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर में निकाली भव्य कलश शोभायात्रा।

0

 

बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, मुखिया अशोक पासवान के मौजूदगी में 231 कुंवारी कन्याओं ने वीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर में निकाली भव्य कलश शोभायात्रा।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गेंहरपुर में होने वाली नौ दिवसीय अखंड सिता राम नवाह यज्ञ को लेकर मंगलवार को मध्य विद्यालय गेंन्हरपुर से बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, मुखिया अशोक पासवान के मौजूदगी में 231 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा को निकाली।

Midlle News Content

कलश शोभा यात्रा गेंन्हरपुर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अम्बा गांव होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर आकर कलश को स्थापित किया। मौके पर मौजूद बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में भाईचारा, समाजिक सरोकार को बढ़ावा मिलता है।

मुखिया अशोक पासवान ने कहा कि सिता राम सिया राम के जप करने से देहीक, दैविक, भौतिक, मनसा वाचा कर्मणा पापों का नाश होता है। यज्ञ आयोजकों ने बताया कि यज्ञ स्थल पर आए श्रद्धालुजन के लिए जिला के नामचीन कीर्तन मंडली को बुलाया गया है। जो प्रति दिन शाम सात बजे से रात 10 बजे रात तक भगवान श्री राम और माता सिता से संबंधित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -